{"_id":"6ae85599742110c4330b83eb","slug":"video-ram-kumar-first-in-the-mens-70-category-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरुषों की 70 से अधिक में राम कुमार प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल। मिल्खा सिंह वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। जिसमें पुरुषों की 70 से अधिक आयु वर्ग में राम कुमार प्रथम, हजरजय द्वितीय और पाल सिंह तृतीय रहे। आयोजक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों का जोश देखने को मिला। उन्होंने बताया कि पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिलाओं ने 40–50 वर्ष, 51–60 वर्ष, एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 100,200 और 400 मीटर दौड़ का में हिस्सा लिया। साथ में पारंपरिक व मनोरंजक खेल में 50 मीटर नींबू-चम्मच रेस , 50 मीटर मटका रेस और रस्साकशी की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में मधुबन की टीम ने करनाल की टीम को 1-0 से हराया। ऐसे ही हॉकी में लड़कों में सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम ए टीम ने सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम बी टीम को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर रेणु बाला गुप्ता और डॉ नेत्रपाल रावल ने किया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल के मैदान में मिलने वाली चुनौतियां व्यक्ति को हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सीख देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के साथ महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी समाज में खेल संस्कृति को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश देती है। महापौर ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी, निरंतर प्रयास और खेल भावना है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए मिल्खा सिंह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव प्रीतम सिंह और पूरी आयोजक टीम को बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रवेश गाबा, गाैरव, निशित गुप्ता जितेंद्र चोपड़ा, नरेश कुमार, अनिल राणा, राजीव, सागर, असीम बंसल मौजूद रहे।
खेलों के परिणाम
महिलाओं की रस्साकशी में पिंकी, कविता, कमलेश, नवती, रेणु और नीलम प्रथम रहे।
महिलाओं की 50 मीटर नींबू-चम्मच रेस में मीना प्रथम, बबली द्वितीय और नवती तृतीय रही।
महिलाओं की 50 मीटर मटका रेस में मीना प्रथम, पिंकी द्वितीय और नवती तृतीय रही
महिलाओं की 45-55 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में कमलेश प्रथम, कमला द्वितीय और रेणु तृतीय
महिलाओं की 35-45 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में बबीता प्रथम, मीना द्वितीय और नवरती तृतीय
महिलाओं की 60 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुशीला प्रथम और कमलेश द्वितीय
पुरूषों की 60-70 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में वरिंद्र प्रथम, अश्विनी द्वितीय और चंद्रभान तृतीय
पुरुष की 51-60 आयु वर्ग 200 मीटर दौड़ में संजीव प्रथम, राम कुमार द्वितीय और टीटू तृतीय
पुरुषों की 40-50 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में संजय कुमार प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और बलवंत तृतीय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।