{"_id":"688857908099afea650356d2","slug":"video-rajesh-narwal-statement-on-operation-mahadev-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने सेना की बहादुरी को किया सलाम, कहा- सुरक्षाबलों को मिलना चाहिए सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने सेना की बहादुरी को किया सलाम, कहा- सुरक्षाबलों को मिलना चाहिए सम्मान
राजेश नरवाल ने कहा कि महादेव फुट हिल्स जैसे दुर्गम और घने जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढ कर मारना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन भारतीय सेना ने यह कर दिखाया। उनके मुताबिक, हाशिम मूसा पाकिस्तान के एसएसजी का पैरा कमांडो रह चुका है। उसका मारा जाना भारतीय जवानों के लिए शौर्य की बात है। राजेश नरवाल ने कहा कि हमारी सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जिस तरह आतंकियों का सफाया किया है, वह गौरव का विषय है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इन सुरक्षाबलों को सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए इस तरह की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बीच ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर के दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।