{"_id":"6b0aa9a90ffa5748fc00ac2b","slug":"video-national-dairy-fair-concludes-winning-livestock-farmers-honored-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय डेरी मेले का समापन, विजेता पशुपालकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय डेरी मेले का समापन, विजेता पशुपालकों को किया सम्मानित
करनाल। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेरी मेले का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पशुपालकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शनिवार को मेले के अंतिम दिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ पहुंचे। विद्यार्थियों ने मेले में गाय, भैंस और बकरियों की विभिन्न नस्लों को नजदीक से देखा। इसके साथ ही डेरी उत्पादों और आधुनिक डेरी तकनीकों से जुड़ी प्रदर्शनी में भी रुचि दिखाई। विद्यार्थियों ने पशुपालन और डेरी व्यवसाय से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कीं। मेले में पशुपालकों, किसानों और विद्यार्थियों की अच्छी भागीदारी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।