{"_id":"689363d209ede8c57909d47e","slug":"video-action-taken-on-illegal-colony-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: अवैध कॉलोनी पर जिला योजना कार्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: अवैध कॉलोनी पर जिला योजना कार्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, चलाया पीला पंजा
बुधवार को जिला योजनाकार विभाग की टीम इंद्री पहुंची और इंद्री में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों में पीला पंजा चला कर कार्रवाई की। जिला योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया । जिला योजनाकार विभाग की टीम सबसे पहले इंद्री-करनाल रोड स्थित दीवान कॉलोनी में पहुंची और वहां पर दो जेसीबी मशीनों की सहायता से डीपीसी व कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद जिला योजनाकार विभाग की टीम मुरादगढ़ रोड पर पहुंची और वहां पर अवैध रूप से बने दो शोरूमों के शटरों और उनके आगे बने थड़ों को उखाड़ दिया। तत्पश्चात टीम इंदरगढ़ रोड पर पनप रही अवैध कॉलोनी में पहुंची और जेसीबी मशीनों की सहायता से कॉलोनी मे बन रही कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।