{"_id":"68bd95c5804ca3688f0a9b74","slug":"video-the-volunteers-strengthened-the-dam-which-was-on-the-verge-of-breaking-2025-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: रत्ताखेड़ा में डेरा के सेवादारों ने टूटने की कगार पर पहुंचे बांध को किया मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: रत्ताखेड़ा में डेरा के सेवादारों ने टूटने की कगार पर पहुंचे बांध को किया मजबूत
गुहला-चीका क्षेत्र में लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर ने नजदीकी गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ा रखी है। रविवार को गुहला-चीका के रताखेड़ा लुकमान गांव में घग्गर के तटबंध कमजोर पड़ना शुरू हो गया। इसे देखते हुए गांवों के सरपंच ने डेरा अनुयायियों से सहायता ली। कुछ ही देर बाद सैंकड़ों डेरा सेवादार बांध को मजबूत करने के लिए मौके पर पहुंच गए और मिट्टी के गड्ढे भरकर बांध को मजबूत करने का शुरू कर दिया।
सरपंच प्रतिनिधि के आह्वान पर ब्लॉक गुहला, चीका और हरिगढ़ किंगन से शाह सतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सैंकडों सेवादार घग्गर के कमजोर पड़ रहे तटबंध पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सेवादारों को मिट्टी उपलब्ध करवाई गई।
सेवादारों ने सुबह से शाम तक लगातार सेवा करते हुए 440 फीट लंबा वह 10 फीट ऊंचा बांध बांधते हुए संभावित खतरे को टाल दिया। पूरा दिन सेवादारों ने सेवा कार्य जारी रखा। इस बांध के टूटने से स्थानीय किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो सकती थी, जिसे सेवादारों की मेहनत ने बचा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।