{"_id":"69690cecf0062c7a5f0f892d","slug":"video-silver-prices-increased-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: चांद पर पहुंचे चांदी के दाम, 2.90 लाख मिल रहा प्रति किलोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: चांद पर पहुंचे चांदी के दाम, 2.90 लाख मिल रहा प्रति किलोग्राम
सराफा बाजार में इन दिनों चांदी के दाम हर घंटे नई ऊंचाई छू रहे हैं। सुबह जो रेट होते हैं, दोपहर तक वे बदल जाते हैं और शाम होते-होते फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जहां 10 दिन पहले चांदी का दाम 2 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो था तो वहीं अब यह दाम बढ़कर 2 लाख 90 हजार रुपये हो गया है। चांदी की कीमतों में इस तेज उतार-चढ़ाव और लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की संख्या और खरीदारी पर पड़ा है। जिले के सराफा बाजार में पहले जैसी रौनक अब दिखाई नहीं दे रही और दुकानों पर ग्राहक कम नजर आ रहे हैं। सराफा बाजार में चांदी की चूड़ियां, पायल, बर्तन और पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं की मांग आमतौर पर बनी रहती थी लेकिन मौजूदा हालात में खरीदारी काफी कम हो गई है। सराफा बाजार के दुकानदार अनिल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में की तुलना में चांदी की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। मुख्य बाजार के दुकानदार मनोज कुमार का कहना है कि ग्राहक अब सिर्फ रेट पूछकर चले जाते हैं। पहले जहां रोज अच्छी बिक्री होती थी, अब दिन भर में गिने-चुने सौदे ही हो पा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।