{"_id":"6a9f117642d8daa5ad018e4d","slug":"traffic-disrupted-for-an-hour-and-a-half-due-to-a-broken-railway-crossing-barrier-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154809-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे क्रॉसिंग बैरियर टूटने से डेढ़ घंटे प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे क्रॉसिंग बैरियर टूटने से डेढ़ घंटे प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन
करनाल रोड पर बैरियर टूटने के कारण लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। करनाल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे का क्रॉसिंग बैरियर टूट गया। बैरियर क्षतिग्रस्त होने के बाद क्रॉसिंग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।
करीब 10 पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात किया गया। बैरियर टूटने के कारण क्रॉसिंग से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक यातायात को वन-वे कराकर वाहनों को निकालने की व्यवस्था की।
इस दौरान सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को क्रॉसिंग पार करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जिस समय क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, उस दौरान किसी ट्रेन का आवागमन नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बैरियर टूटने की वजह से रेलवे क्रॉसिंग की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बैरियर की जांच की और आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों की ओर से मशक्कत के बाद बैरियर को दुरुस्त कर दिया गया।