फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five payroll employees dismissed, Sub-Inspector suspended; action taken for unauthorized absence.

Kaithal News: पांच पे-रोल कर्मचारी बर्खास्त, दरोगा निलंबित, गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five payroll employees dismissed, Sub-Inspector suspended; action taken for unauthorized absence.
हड़ताल के कारण कैथल में सड़क पर फैला कचरा। ​
कैथल। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच पे-रोल कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है जबकि एक पक्के कर्मचारी व दरोगा महेंद्र बिढ़लान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी की ओर से कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी बिना अनुमति ड्यूटी से गैरहाजिर रहे और हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारियों को पहले 3 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से अन्य कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इससे सफाई कर्मचारियों और नगर परिषद प्रशासन के बीच टकराव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा डालने के केस के बाद हुई कार्रवाई : ईओ संदीप सोलंकी ने कहा कि हड़ताल के दौरान प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर शहर में सफाई करवाने का प्रयास किया गया था। इस दौरान कुछ कर्मचारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में 2 सितंबर को सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए पांच पे-रोल कर्मचारियों को बर्खास्त और एक पक्के कर्मचारी को निलंबित किया गया है।
9 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल : दूसरी ओर नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब कर्मचारी 9 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक कैथल प्रधान महेंद्र बिढ़लान सहित कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कार्रवाई से कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई पहले भी की जा चुकी है लेकिन इससे आंदोलन खत्म नहीं होगा। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, करीब 450 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। धरने में किसान, व्यापारी और अन्य वर्गों के लोगों ने भी पहुंचकर सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के लिए गंभीर नहीं है और लगातार वादों से पीछे हट रही है।

हड़ताल के कारण कैथल में सड़क पर फैला कचरा।

हड़ताल के कारण कैथल में सड़क पर फैला कचरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed