फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cailaram-Chandana road in poor condition; increased risk of accidents.

Kaithal News: कैलरम-चंदाना सड़क खस्ताहाल, हादसों का बढ़ा खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cailaram-Chandana road in poor condition; increased risk of accidents.
कैलरम और चंदाना को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद
कसान। गांव कैलरम को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे और चंदाना से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं और कई हिस्सों में सड़क की परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत के कारण यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन कैथल शहर और आसपास के क्षेत्रों की ओर आते-जाते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहनों को दूसरी दिशा में मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी भी दरक गई है जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन


गोदामों तक अनाज पहुंचाने में होगी परेशानी
इस सड़क पर अनाज भंडारण के लिए गोदाम भी स्थित हैं। आगामी गेहूं खरीद सीजन में इन गोदामों तक अनाज पहुंचाने और वहां से उठान करने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होगी। ऐसे में सड़क की खराब हालत के कारण अनाज ढुलाई प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि सीजन शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसानों और परिवहन से जुड़े लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
गांव कैलरम निवासी नरेंद्र और रमेश ने प्रशासन से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली से आम लोगों को रोजाना परेशानी होती है और हादसों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग सड़क के गड्ढों को भरने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की पूरी तरह मरम्मत करवाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

कैलरम और चंदाना को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद

कैलरम और चंदाना को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed