Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Sadhu murdered at Kaithal's Baba Ladana Dera; followers accuse the chief Mahant of beating him to death.
{"_id":"6a97d12e34c0e11796057d7b","slug":"video-sadhu-murdered-at-kaithals-baba-ladana-dera-followers-accuse-the-chief-mahant-of-beating-him-to-death-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के बाबा लदाना डेरा में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर पीट-पीटकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के बाबा लदाना डेरा में साधु की हत्या, अनुयायियों ने मुख्य महंत पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी डेरे में एक साधु की हत्या में करने के आरोप लगाए है। आरोप है कि डेरा के मुख्य महंत ने साधु को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतक महंत के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। साधु की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले को लेकर डेरा परिसर में भी पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।