{"_id":"6aa84d7076e6e05cb1060f35","slug":"protest-announced-at-the-education-ministers-camp-office-on-the-23rd-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155111-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 23 को शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 23 को शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान
Tue, 15 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते हुए कर्मचारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कार्यालय में बैठक की। बैठक में कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि 23 सितंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने इसे मास डेपुटेशन कार्यक्रम बताया है।
संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा, जिला सचिव अमरनाथ किठाणिया, कैशियर शीशपाल, वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। संघ ने उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति के तहत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग की है।
संघ ने पुरानी पेंशन बहाल करने, सेवा नियमावली-2012 में संशोधन, सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार, एलटीसी देने और टीईटी की शर्त से प्रभावित शिक्षकों को राहत देने की मांग की। इसके अलावा संघ ने सरकार से अन्य मांगों के लिए जल्द से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 23 सितंबर के प्रदर्शन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।