Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: Prime Minister Modi's 25-year journey of public service is a source of inspiration for the nation – MP Naveen Jindal.
{"_id":"6ac650e99ac9134078094482","slug":"video-kaithal-prime-minister-modis-25-year-journey-of-public-service-is-a-source-of-inspiration-for-the-nation-mp-naveen-jindal-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत : सांसद नवीन जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत : सांसद नवीन जिंदल
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। सांसद नवीन जिंदल सहित अन्य अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम के उद्घोष और भारतीय संस्कृति से जुड़ी नगाड़ा व बीन पार्टियों ने सभी के अंदर उत्साह भर दिया। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जनसेवा का सफर देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया, पूर्व विधायक लीलाराम, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, डीसी अपराजिता, पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सूदन, एडीसी सुशील कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।