{"_id":"6ac69998927fd1535a02ccef","slug":"farmers-lock-the-hafed-office-in-pundri-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156189-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में हैफेड कार्यालय पर किसानों ने लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में हैफेड कार्यालय पर किसानों ने लगाए ताले
विज्ञापन
हैफेड कार्यालय के सामने एसडीएम से बातचीत करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
पूंडरी। पूंडरी अनाज मंडी में धान की खरीद सुचारू नहीं होने और किसानों को आ रही विभिन्न समस्याओं के लिए बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों ने पूंडरी स्थित हैफेड कार्यालय पर ताले लगा दिए। इस दौरान किसानों ने हैफेड के जिला प्रबंधक कैथल और पूंडरी मैनेजर की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने आरोप लगाया कि हैफेड की ओर से मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं की जा रही है। किसानों ने खरीद के नाम पर 200 से 300 रुपये तक की अवैध कटौती किए जाने का भी आरोप लगाया। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई से किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी गेट खोलने की मांग : युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने मांग की कि पूंडरी मंडी के सभी गेट खोले जाएं, ताकि किसानों के गेट पास सभी गेटों से काटे जा सकें और खरीद व्यवस्था सुचारू हो।