Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Manisha Bhanwala, a daughter of Jind, has created history by winning gold at the World Wrestling Championships.
{"_id":"6ae5ef5bf594eb43570013e9","slug":"video-manisha-bhanwala-a-daughter-of-jind-has-created-history-by-winning-gold-at-the-world-wrestling-championships-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद की बेटी मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद की बेटी मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
जींद। जिले के गांव सिवाहा की बेटी मनीषा भनवाला ने विश्व कुश्ती के इतिहास में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ ही वह सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। उनकी इस कामयाबी से सिवाहा गांव सहित पूरे जींद और हरियाणा में खुशी की लहर है।
स्वर्ण पदक के लिए हुए फाइनल मुकाबले में मनीषा का सामना अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट से हुआ। मुकाबले में दोनों पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शुरुआत में मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन अंतिम समय में मनीषा ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया। आखिरी तीन मिनट में उन्होंने लगातार अंक हासिल करते हुए मुकाबले का पासा पलट दिया और 8-6 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मनीषा की तकनीक, आत्मविश्वास और आखिरी क्षण तक संघर्ष करने के जज्बे ने उन्हें विश्व चैंपियन बना दिया।
बॉक्स
पिता को खोने के बाद भी नहीं छोड़ा संघर्ष का रास्ता
मनीषा की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और भावनात्मक संघर्ष की कहानी है। वर्ष 2022 में दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता सुरेश का निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन मनीषा ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और कुश्ती के मैदान में मेहनत जारी रखी। आज विश्व चैंपियन बनकर उन्होंने अपने पिता के सपने को साकार कर दिया।
बॉक्स
खेल स्कूल निडानी से शुरू किया था सफर
मनीषा ने वर्ष 2015 में खेल स्कूल निडानी से कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। लगातार मेहनत और कठिन प्रशिक्षण के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वह वर्तमान में रोहतक में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक लगातार चार वर्षों में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भी भारत के लिए पदक जीत चुकी हैं। अब विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने खेल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
बॉक्स
भाई रिंकू बोले- देश के लिए गौरव का पल
मनीषा के भाई रिंकू ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह भारतीय महिला कुश्ती के लिए ऐतिहासिक पल है। मनीषा ने वर्षों तक कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है, जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है। उन्होंने कहा कि बहन की इस कामयाबी से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव को गर्व है। जींद की बेटी की यह उपलब्धि देश की उन बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।