Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
major accident was averted near Doomarkhan Kalan in Jind, where a bike collided with a private bus and a couple narrowly escaped.
{"_id":"6935350a83e636911b0e351c","slug":"video-major-accident-was-averted-near-doomarkhan-kalan-in-jind-where-a-bike-collided-with-a-private-bus-and-a-couple-narrowly-escaped-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में डूमरखां कलां के पास बड़ा हादसा टला, प्राइवेट बस के नीचे घुसी बाइक-दंपती बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में डूमरखां कलां के पास बड़ा हादसा टला, प्राइवेट बस के नीचे घुसी बाइक-दंपती बाल-बाल बचे
दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर डूमरखां कलां गांव के निकट बने कट पर रविवार करीब 12.30 बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक प्राइवेट बस की अचानक मुड़ने से उसके आगे चल रही बाइक सीधे बस के नीचे जा घुसी। गनीमत रही कि बाइक सवार दंपती समय रहते दूसरी ओर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, उझाना गांव निवासी संदीप अपनी पत्नी के साथ उचाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे बिजली बोर्ड के पास बने कट के निकट पहुंचे, तभी आगे चल रही प्राइवेट बस बिना संकेत के अचानक कट की ओर मुड़ गई।
बस के अचानक मोड़ लेने से संदीप की बाइक अनियंत्रित होकर बस के नीचे जा घुसी। हादसा देखने पर राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दंपती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनका हालचाल पूछा। संदीप और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। काफी मशक्कत के बाद बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला गया, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
संदीप ने बताया कि नहर पार करने के बाद से ही बस चालक गलत लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस पर उन्होंने अपनी बाइक की गति धीमी कर ली थी, लेकिन जैसे ही बस चालक ने दाईं ओर करने के बाद अचानक कट से बस मोड़ दी, बाइक सीधे बस के नीचे चली गई।
संदीप का आरोप है कि हादसा पूरी तरह बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।