Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Inauguration stone of former Chief Minister Om Prakash Chautala blackened, anger in INLD
{"_id":"6b043dca8cc7e108bb0f606e","slug":"video-inauguration-stone-of-former-chief-minister-om-prakash-chautala-blackened-anger-in-inld-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के उद्घाटन पत्थर पर पोती कालिख, इनेलो में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के उद्घाटन पत्थर पर पोती कालिख, इनेलो में रोष
जींद। पिंडारा स्थित बिजली घर में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के नाम वाले उद्घाटन पत्थर पर अज्ञात ने कालिख पोत दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल की जिला इकाई ने इसकी कड़ी निंदा की है।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू, प्रदीप गिल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार और प्रशासन ने मामले की जांच करने और नया पत्थर लगाने की मांग की है। वहीं इस मामले के विरोध में बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। घटना का पता चलने पर इनेलो के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र रेढू पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गांव पिंडारा पहुंचे। उन्होंने बिजली घर परिसर में जाकर मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्घाटन पत्थर पर कालिख पोती हुई मिली। उन्होंने इसे सार्वजनिक स्थान पर स्थापित स्मृति पत्थर के साथ अनुचित हरकत बताते हुए जिला प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पत्थर को दोबारा लगवाने की मांग भी उठाई है।
बॉक्स
चार फरवरी 1990 को हुआ था उद्घाटन
पिंडारा में पिंडारा तीर्थ के पास बिजली घर का निर्माण कराया गया था। इसका उद्घाटन चार फरवरी 1990 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। करीब 36 साल बाद अब उद्घाटन से जुड़े इस पत्थर पर कालिख पोतने की घटना सामने आई है। इनेलो पदाधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे ऐसे पत्थर किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं होते, बल्कि क्षेत्र के विकास कार्यों और उनसे जुड़े इतिहास की पहचान होते हैं। इनके साथ इस तरह की हरकत नहीं होनी चाहिए।
बॉक्स
कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी इनेलो
जिला अध्यक्ष बिजेंद्र रेढू ने कहा कि पार्टी इस घटना को गंभीरता से ले रही है। बुधवार को पदाधिकारी डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें प्रशासन से घटना की जांच करवाकर आरोपियों की पहचान करने, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने और उद्घाटन पत्थर को दोबारा स्थापित करवाने की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।