Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Heavy rain makes the weather pleasant in Narwana; farmers concerned about standing paddy crops.
{"_id":"6acb39aef47ffa9ea602bd24","slug":"video-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-in-narwana-farmers-concerned-about-standing-paddy-crops-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, धान की खड़ी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, धान की खड़ी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
शहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही ठंडक और तेज हवाओं के चलते मौसम बदला हुआ था। करीब 10 बजे आसमान में अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद लगभग 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर 12:20 बजे के आसपास तेज बारिश होने लगी। बारिश के बाद मौसम एकदम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर भी अलग-अलग देखने को मिला। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में तेज बारिश हुई, जबकि नया बस स्टैंड क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, नरवाना नई अनाज मंडी में उस समय तक केवल बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की सूचना थी। अचानक बदले मौसम के कारण आसमान में बादल छाए रहे और वातावरण में ठंडक बढ़ गई।
धान की खड़ी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश से जहां आम लोगों को मौसम सुहावना होने से राहत मिली, वहीं खेतों में धान की फसल खड़ी होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों की धान की कटाई अभी बाकी है, उनके लिए बारिश परेशानी का कारण बन सकती है। खेतों में खड़ी फसल के दौरान बारिश और तेज हवाओं से फसल प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसान मौसम के मिजाज पर नजर बनाए हुए हैं। मंडियों में धान लेकर पहुंचने वाले किसानों और खरीद व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए भी मौसम में बदलाव अहम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।