बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration's 'Operation Clean' continued through the night; main roads spruced up.

रातभर चला प्रशासन का ऑपरेशन क्लीन मुख्य मार्ग चमकाए

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:56 PM IST
Administration's 'Operation Clean' continued through the night; main roads spruced up.
जींद। करीब 20 दिन से सफाई कर्मचारियों के धरने के कारण चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने रविवार रात कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन क्लीन चलाया। देर रात शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान सुबह करीब पांच बजे तक जारी रहा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को रोके रखा और पुलिस लगाकर सफाई करवाई। सुबह विवाद ज्यादा गहराया तो सफाई को रुकवाना पड़ा। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) अनिल दून ने खुद मोर्चा संभाला और पूरी रात सड़कों पर रहकर सफाई अभियान की निगरानी की। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जमा कचरे को युद्धस्तर पर हटाया। हालांकि, सुबह सफाई कर्मचारियों के विरोध के बाद प्रशासन को अभियान रोकना पड़ा। रविवार दोपहर हुई बैठक के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया था कि सफाई व्यवस्था को आंदोलन के कारण पूरी तरह ठप नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद रात में उपलब्ध संसाधनों और अतिरिक्त पावर को एक साथ मैदान में उतारा गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल, एमई अमित, जेई पंकज व जय जैन, लेखाकार अशोक सैनी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी अभियान में जुटे रहे। बाक्स जिस मार्ग पर दिनों से कचरा था, वहां रात में उतरी पूरी टीम शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में कई दिन से जमा कचरे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया। प्रशासन ने उपलब्ध मशीनरी, सफाई संसाधनों और कर्मचारियों को अलग-अलग टीमों में लगाया। अधिकारियों का फोकस ऐसे स्थानों पर रहा जहां कचरे के ढेर के कारण आवागमन और लोगों को परेशानी हो रही थी। बाक्स डीएमसी अनिल दून खुद मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य की प्रगति देखते रहे। जहां अधिक कचरा मिला, वहां तत्काल अतिरिक्त संसाधन लगाए गए। प्रशासनिक टीम ने रात के समय कम यातायात का फायदा उठाकर तेजी से सफाई करवाई। सुबह लोगों के सड़कों पर निकलने से पहले मुख्य मार्गों को साफ करने का लक्ष्य रखा गया था। बाक्स पुलिस बल भी रहा तैनात, विरोध की आशंका के बीच प्रशासन ने चलाया अभियान विशेष सफाई अभियान के दौरान पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई थी। प्रशासन का प्रयास था कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने रातभर अभियान चलाया और कचरा उठाने के काम को गति दी। बाक्स कर्मचारियों को भनक लगी तो सुबह शुरू हुआ विरोध रातभर चले अभियान की जानकारी सफाई कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उनकी जगह सफाई करवाना उचित नहीं है। विरोध बढ़ने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने विशेष अभियान रोक दिया। बाक्स शहर को साफ रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। रविवार को डीएमसी ने सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों की बैठक लेकर वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाएगा। -- सुशील भुक्कल ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला, छात्रों को पढ़ाया गया कानून का पाठ

24 Aug 2026

मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में वार्षिक पत्रिका 'विद्यार्थी दर्पण' का विमोचन

24 Aug 2026

लखनऊ में रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जूनियर असिस्टेंट के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

24 Aug 2026

Video: ब्रिक्स एकेडमिक फोरम में वैश्विक चुनौतियों पर मंथन

24 Aug 2026

मोहाली निगम हाउस की बैठक में हंगामे के बीच कई अहम प्रस्ताव मंजूर

24 Aug 2026
विज्ञापन

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में नगर निगम पहुंचे मालिक, सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

24 Aug 2026

सोनीपत: ढाबा संचालक नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर बैठे ग्रामीण, कुंडली बॉर्डर पर किया NH-44 जाम

24 Aug 2026
विज्ञापन

Video: भैंसों की नीलामी स्थगित करने की मांग, सपा विधायक और पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों से की मुलाकात

24 Aug 2026

Video: अपने पुराने स्कूल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, यादें हुईं ताजा

24 Aug 2026

Video: कार्यालय पर ही नजरबंद किए गए ऋषि कुमार त्रिवेदी

24 Aug 2026

Video: लखनऊ में निष्प्रयोज्य पंचायत भवन में चल रहा है आंगनबाड़ी केंद्र

24 Aug 2026

Video: भैंसों की नीलामी के विरोध में नगर निगम मुख्यालय पर सपा यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन

24 Aug 2026

Video: काकोरी शीतला माता मंदिर पहुंचे सोहेलदेव आर्मी अध्यक्ष, आरोपों पर जताई नाराजगी

24 Aug 2026

शिमला: चौड़ा मैदान में टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, पंजाब से भी पहुंचे प्रतिनिधि; सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ नारेबाजी

24 Aug 2026

नोएडा में सुबह से बारिश, 32 डिग्री तापमान से मौसम हुआ सुहावना

24 Aug 2026

VIDEO: मेट्रो की साइट से 45 क्विंटल सरिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी

24 Aug 2026

VIDEO: दुकानदार ने किया हमला, चाकू गाल में फंसा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

24 Aug 2026

VIDEO: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से साइबर ठगी के 14.80 लाख रुपये वापस

24 Aug 2026

VIDEO: चोरी की कार खरीदकर बिहार-झारखंड में शराब तस्करी, तीन गिरफ्तार

24 Aug 2026

VIDEO: राज चौहान हत्याकांड...जेल से छूटे आरोपी ने मां और भाई को धमकाया

24 Aug 2026

VIDEO: बेजुबान श्वान की पिटाई का विरोध करने पर संचालक और सिपाही को पीटा

24 Aug 2026

दिल्ली में भारी बारिश से थमी रफ्तार, लगा भारी जाम, लोग हुए परेशान

24 Aug 2026

VIDEO: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कुलपति समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज

24 Aug 2026

VIDEO: लाइफ कोच से ब्रेनवाॅश करा ससुराल के पक्ष में कराया काम, सात पर प्राथमिकी

24 Aug 2026

VIDEO: 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया व्यक्ति, बचाने के लिए जान पर खेल गया फायरमैन

24 Aug 2026

VIDEO: बिना डिग्री चला रहा था बंगाली क्लीनिक, प्राथमिकी दर्ज

24 Aug 2026

VIDEO: ब्रह्माकुमारी बहनों से केंद्रीय कारागार में बंदियों को बांधी राखी

24 Aug 2026

VIDEO: रात से ही शुरू हो गया डायवर्जन, सोच-समझकर निकलें

24 Aug 2026

फरीदाबाद के जूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 5 पदक

24 Aug 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी के घर से एसी का आउटडोर चोरी

24 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed