{"_id":"6ae5ef0c229cefe6b0078b35","slug":"video-the-birth-anniversary-of-the-iron-man-sardar-vallabhbhai-patel-was-celebrated-in-gubhana-village-badli-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली के गांव गुभाना में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली के गांव गुभाना में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई
बादली। उपमंडल के गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वल्लभभाई झावेरभाई पटेल सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में अहम भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के समय देश की 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण कराया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, पहलवान रामकुमार, सतबीर सिंह, ब्रह्म सिंह नम्बरदार, काला, दीपक कौशिक सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।