{"_id":"692abc1de0d3c6ed7902dd11","slug":"video-geeta-mahotsav-inaugurated-in-jhajjar-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में गीता महोत्सव का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि दयानंद स्टेडियम में गीता महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें एडीसी जगनिवास, सीजेएम विशाल, सिटीएम नमिता सिंह, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शिरकत की। इस अवसर पर विभान्न विभागों ने प्रदर्शनी भी लगाई।
तीन दिवसीय गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की भव्य प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही। इन प्रदर्शनियों में गीता जयंती से जुड़े आध्यात्मिक पहलुओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय कौशल की झलक भी देखने को मिली।
जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि गीता महोत्सव ज्ञान, कला और सामाजिक सहभागिता का बड़ा मंच है। आईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि महोत्सव स्थल पर एक आकर्षक क्राफ्ट मेला भी लगाया गया है, जिसमें स्थानीय कारीगर, हस्तशिल्पी व स्वयं सहायता समूह अपने बनाए हुए उत्पादों की प्रदर्शनी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।