{"_id":"6889e99d737545a91107b82d","slug":"video-after-checking-the-candidates-were-sent-inside-the-htet-exam-centers-in-jhajjar-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एचटेट की परीक्षा के लिए जांच के बाद केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अंदर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एचटेट की परीक्षा के लिए जांच के बाद केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अंदर भेजा
एचटेट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बाद अंदर जाने दिया गया। परीक्षार्थियों को अपने सामान रखने में दिक्कत आई। अग्रसेन कॉलेज, शहीद रमेश कुमार. मॉडल स्कूल के बाहर परीक्षार्थियों की काफ़ी भीड़ रही। कड़ी जांच के बाद सभी को अंदर जाने दिया गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार और वीरवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के चलते प्रशासन सतर्क है।
आज बुधवार 30 जुलाई को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की जा रही हैं, जिसमें झज्जर में 3336 और बहादुरगढ़ में 566 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेरहे हैं। इसी प्रकार 31 जुलाई को प्रातः कालीन सत्र में आयोजित होने वाली लेवल-2 की परीक्षा में झज्जर में स्थापित 11 परीक्षा केंद्रों पर 3336 और बहादुरगढ़ में 12 परीक्षा केंद्रों पर 3595 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सांयकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें झज्जर में कुल 3183 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।