{"_id":"6ad71e7a429e6e91410fb510","slug":"video-a-large-scale-motorcycle-rally-was-organized-in-badli-to-promote-the-arya-samaj-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में आर्य समाज के प्रचार के लिए विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में आर्य समाज के प्रचार के लिए विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली
आर्य महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा द्वारा विजयादशमी पर्व पर विशाल भव्य जनजागरूकता बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा को सुबह आर्य समाज बादली से प्रारंभ हुई। यात्रा का उद्देश्य आर्य धर्म, आर्य संस्कृति और आर्य समाज का प्रचार-प्रसार करना रहा। इस दौरान 'संगठन ही शक्ति है, आर्य ही पहचान है' और 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्' के नारों के साथ युवाओं को संस्कारित बनने का संदेश दिया गया।
बाइक यात्रा में शामिल युवाओं ने सफेद टी-शर्ट पर 'आर्य' लिखकर और भगवा झंडे लगाकर एकता का प्रदर्शन किया। आर्य समाज बादली में पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एकता, सद्भाव, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजकों में वीरेंद्र आरय ने कहा कि संस्कारित युवा, सशक्त समाज और समृद्ध भारत ही लक्ष्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।