Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Youth's body found under suspicious circumstances in Hansi; death suspected to have been caused by a collision with an unidentified vehicle.
{"_id":"6afe9c5dc9d8369d44023659","slug":"video-youths-body-found-under-suspicious-circumstances-in-hansi-death-suspected-to-have-been-caused-by-a-collision-with-an-unidentified-vehicle-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
हांसी-तोशाम रोड पर नहर के पुल के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है, जो ढाणी राजू में अपने मामा के घर रह रहा था और हांसी में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुलदीप पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
मृतक के मामा हरीश ने बताया कि कुलदीप उनकी बहन का बेटा था और हांसी में मजदूरी करता था। वह रात को घर पर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद उसका शव हांसी-तोशाम रोड पर नहर के पुल के पास मिला। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई करने और घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।