Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr Vibha Bhardwaj, a daughter of Bhiwani, receives an honorary doctorate in Buenos Aires

हरियाणा: भिवानी की बेटी डॉ. विभा भारद्वाज को ब्यूनस आयर्स में मानद डॉक्टरेट का खिताब, पिता कामयाबी पर खुशी

Thu, 19 Nov 2026 11:48 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 19 Nov 2026 11:48 AM IST
सार

पिता वेद पुजारी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है कि उनकी संस्था से जुड़ी विभा आज पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व शांति का संदेश लेकर दुनिया के अनेक देशों में भारत का नाम रोशन कर रही हैं।

विज्ञापन
Dr Vibha Bhardwaj, a daughter of Bhiwani, receives an honorary doctorate in Buenos Aires
डॉ. विभा भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रहीं भिवानी की बेटी डॉ. विभा भारद्वाज को दक्षिण अमेरिका के ब्यूनस आयर्स में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर भिवानी सहित उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता वेद पुजारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे भिवानी जिले और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

विज्ञापन


भिवानी निवासी वेद पुजारी ने बताया कि उनकी बेटी डॉ. विभा भारद्वाज को यह सम्मान दक्षिण अमेरिका के ब्यूनस आयर्स में प्रदान किया गया है। इसके अलावा उन्हें जापान में भी एक विशेष सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभा पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता और विश्व शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। दुनिया के आठ मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के बीच भी उन्हें पर्यावरण और विश्व शांति जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों और बैठकों में उन्हें समय-समय पर आमंत्रित किया जाता है। पिता वेद पुजारी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। विदेश में रहकर भी वह भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने भी डॉ. विभा भारद्वाज की उपलब्धि पर खुशी और गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभा भारद्वाज और उनके पिता वेद पुजारी लंबे समय से उनकी संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि संस्था की ओर से भिवानी सहित हरियाणा और राजस्थान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विभा भारद्वाज ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक और प्रेरित किया है।


उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व की बात है कि उनकी संस्था से जुड़ी विभा आज पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व शांति का संदेश लेकर दुनिया के अनेक देशों में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी ने ओलंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब यहां की प्रतिभाएं शिक्षा, शोध और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। डॉ. विभा भारद्वाज की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं एवं विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली है। भिवानी में आने पर विभा का सम्मान किया जाएगा।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed