{"_id":"68bc46b2115c76fd17062ccf","slug":"video-randeep-surjewala-slam-bjp-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: रणदीप सुरजेवाला ने किसानों के नुकसान को लेकर बीजेपी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: रणदीप सुरजेवाला ने किसानों के नुकसान को लेकर बीजेपी पर बोला हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजयसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि चौतरफा बाढ़ से ग्रस्त हरियाणा अब ‘‘भाजपाई डबल इंजन’’ के धोखे और नाकारापन के भंवर में फसा है। सरकारी बेपरवाही और बाढ़ की तबाही झेलने को मजबूर है। प्रदेश के 2300 गांव बाढ़ग्रस्त हैं। 27 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। करीब 10,00,000 एकड़ से ज्यादा फसल बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। कपास हो या धान या सब्जियां, बेतहाशा नुकसान हुआ है। यमुना, घग्गर, मार्कंडा, टांगरी, रूण, वेगना, सोम-पथराला नदियां पूरे उफान पर हैं।
नायब सैनी सरकार इमरजेंसी सर्वे कराकर सात दिन के भीतर 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा क्यों नहीं कर रही? पोर्टल-पोर्टल क्यों खोला जा रहा है? मुख्यमंत्री यह क्यों नहीं बताते कि 50,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा किसान को कितने दिन में देंगे?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।