Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, MNREGA workers took out a march demanding a daily wage of Rs 700 and insurance of Rs 25 lakh
{"_id":"68b01d467679dfe09f056cf4","slug":"video-in-hisar-mnrega-workers-took-out-a-march-demanding-a-daily-wage-of-rs-700-and-insurance-of-rs-25-lakh-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में 700 रुपये दिहाड़ी, 25 लाख के बीमा की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 700 रुपये दिहाड़ी, 25 लाख के बीमा की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने निकाला मार्च
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा ) के मेट व मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को विरोध मार्च निकाला। क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय गेट तक नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। लघु सचिवलय के गेट पर धरना देकर अपना रोष जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रेषित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा मजदूरों की 700 रुपये दिहाड़ी, 25 लाख का बीमा मांगा।
प्रदर्शनकारी मजदूरों ने अपनी मांगाें को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत पिछले कुछ दिनों से नहरों की सफाई कार्य, मिट्टी भराई के कार्य एवं पंचायत संपत्ति के रख रखाव से संबंधित कार्य बंद कर दिए गए हैं। इन कार्याें को बहाल किया जाए।मनरेगा स्कीम को कृषि एवं उद्योग से जोड़ते हुए इसमें अन्य कार्यों को जोड़कर स्कीम का विस्तार किया जाए। सभी मनरेगा मजदूर के वित्तीय वर्ष में 100 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में वर्तमान में मजदूर के केवल 25 से 30 दिन तक ही रोजगार मिल रहा है।
मनरेगा स्कीम के तहत कर्मचारी, मेट व मजदूर की वेतन वृद्धि ,जॉब सिक्योरिटी को पूरा किया जाए। वेतन वृद्धि, मेडिकल सुविधा, जॉब सिक्योरिटी दी जाए। मनरेगा मजदूरों के दुर्घटना एवं मृत्यु दौरान मिलने वाली मुआवजा राशि जो कि वर्तमान में मात्र 25000/- (पच्चीस हजार) से बढाकर कम से कम 15 लाख रुपये किया जाए। केंद्र सरकार के खर्च पर सभी मनरेगा मजदूरों का 25 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। मनरेगा मजदूरी 700 रुपये प्रति दिन की जाए। मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार में मनरेगा मजदूर के रूप में पक्का किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।