Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Harsha Yadav, a daughter of Hansi, becomes an Excise and Taxation Officer; aims to become an IAS officer.
{"_id":"6ad70aa13a68db507a0e6504","slug":"video-harsha-yadav-a-daughter-of-hansi-becomes-an-excise-and-taxation-officer-aims-to-become-an-ias-officer-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी की बेटी हर्षा यादव बनीं एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, IAS बनने का है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी की बेटी हर्षा यादव बनीं एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, IAS बनने का है लक्ष्य
हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा की अंतिम सूची में हांसी की बेटी हर्षा यादव ने सफलता हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षा का चयन एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर्षा के पिता बिजली बोर्ड में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं।
हर्षा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में शुरू से ही मेहनती रही है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। इससे पहले HPSC की परीक्षा में हर्षा मात्र तीन अंकों से चयनित होने से रह गई थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर आखिरकार उसे सफलता मिल गई। परिजनों के अनुसार, हर्षा प्रतिदिन लगभग 18 घंटे पढ़ाई करती थी। उसका अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनना है। ETO के पद पर चयन के बाद भी वह अपनी तैयारी जारी रखते हुए इस बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहती है।
हर्षा की मां कुसुम यादव ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उनकी मेहनत रंग लाई है और यह परिवार के लिए अत्यंत खुशी का क्षण है। वहीं, दादी कमला देवी ने कहा कि हर्षा ने अपनी मेहनत से परिवार का नाम रोशन किया है। हर्षा के दादा मान यादव पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के सदस्यों और परिचितों की ओर से हर्षा को बधाइयां मिल रही हैं। उसकी सफलता उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो असफलता के बाद दोबारा मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं।
हर्षा के दादा मान यादव वर्ष 2009 में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी पोती की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें हर्षा की उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता है और उन्हें अपनी पोती पर नाज है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्षा भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन के दम पर परिवार का नाम और अधिक रोशन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।