Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Everyone stands to benefit now that Hansi has become district diagnostic services using a new X-ray machine will soon commence at Civil Hospital
{"_id":"6ab8b7b3daac2b3a090905d4","slug":"video-everyone-stands-to-benefit-now-that-hansi-has-become-district-diagnostic-services-using-a-new-x-ray-machine-will-soon-commence-at-civil-hospital-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच
नागरिक अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में अस्पताल में 500 मिलीएम्पियर (mA) क्षमता वाली नई एक्स-रे मशीन मिली है। मशीन की स्थापना और जरूरी तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इससे मरीजों की एक्स-रे जांच शुरू हो जाएगी।
नई एक्स-रे मशीन शुरू होने से हांसी शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी सीधा फायदा मिलेगा। अब मरीजों को बेहतर एक्स-रे जांच सुविधा नागरिक अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले नागरिक अस्पताल में 100 mA क्षमता वाली एक्स-रे मशीन से मरीजों की जांच की जा रही थी। नई मशीन की क्षमता पहले की मशीन से काफी अधिक है। इसके संचालन में आने के बाद अस्पताल में एक्स-रे जांच की सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सकेगा।
अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन को स्थापित करने और आवश्यक तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।नागरिक अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आधुनिक चिकित्सा उपकरण अस्पताल तक पहुंचाए जा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा का कहना है कि जिला स्तरीय अस्पताल बनने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नई एक्स-रे मशीन शुरू होने से मरीजों को जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर ही लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।