फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two teenagers on a bike killed after being hit by a Fortuner; third referred to Agroha.

Hisar News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, तीसरा अग्रोहा रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers on a bike killed after being hit by a Fortuner; third referred to Agroha.
सिविल अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
बरवाला (हांसी)। गांव बनभौरी में बस अड्डे के समीप रविवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार सरहेड़ा निवासी मोनू (15) और पुनीत (14) की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी रवि (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के कारण स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव सरहेड़ा निवासी राजेंद्र की शिकायत और बयानों के आधार पर फॉरच्यूनर चालक के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, दोनों किशोर रोजगार की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि मोनू, पुनीत और रवि एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद जिले के गांव मखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता देखने जा रहे थे। करीब डेढ़ बजे बनभौरी बस अड्डे के पास पहुंचने पर सामने से आ रही फॉर्च्यूनर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोनू व पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल हिसार के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed