फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pledge to curb the sale and purchase of drugs

Hisar News: नशे की बिक्री-खरीद पर रोक का संकल्प

Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 28 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pledge to curb the sale and purchase of drugs
नारनौंद। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम जोर पकड़ रही है। रविवार को मोठ रांगड़ान और मोठ करनैल के ग्रामीणों ने पंचायत कर गांव में नशे की बिक्री और खरीद पर पूरी तरह रोक लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पंचायत में राजथल और सुलचानी गांवों की तर्ज पर नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन के सामने रखी गई।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता मोठ रांगड़ान के सरपंच जशवंत भयाना और मोठ करनैल के सरपंच सुनील कुमार ने की। थाना नारनौंद से सब इंस्पेक्टर बर्लिन पुलिस टीम के साथ पंचायत में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों के सामने गांव में नशे की बिक्री और खरीद को लेकर चिंता जताई तथा नशे की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि गांव में किसी भी सूरत में नशा बिकने नहीं दिया जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान को केवल पंचायत तक सीमित न रखकर ग्रामीण स्तर पर लगातार चलाया जाएगा। नशे की बिक्री या खरीद से जुड़ी कोई जानकारी सामने आने पर पुलिस को सूचना देने और कार्रवाई में पूरा सहयोग करने पर भी सहमति बनी। पंचायत में पूर्व सरपंच जतिन भयाना, जगदीश चहल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पुलिस से सहयोग का मिला आश्वासन :
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना पूरे गांव की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाकर नशे की बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की ताकि कार्रवाई की जा सके। पुलिस की ओर से भी नशे के खिलाफ अभियान में ग्रामीणों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed