फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegations of illegal construction in the green belt; police inspected the site following a complaint.

Hisar News: ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal construction in the green belt; police inspected the site following a complaint.
हांसी। सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट में कथित तौर पर दुकान का निर्माण किए जाने को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। मामले में सेक्टरवासियों ने अनाज मंडी पुलिस चौकी में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रीन बेल्ट को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। शिकायत के बाद अनाज मंडी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल तथा सेक्टर-6 निवासी उषा रानी, अनीता, आशा रानी, प्रकाश, कृष्णा देवी सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति की ओर से ग्रीन बेल्ट की जमीन पर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि ग्रीन बेल्ट में इस तरह का निर्माण नियमों के विपरीत है। इससे क्षेत्र का स्वरूप प्रभावित होने के साथ सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की स्थिति बन रही है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की कि ग्रीन बेल्ट में किए गए कथित अवैध निर्माण की जांच कर उसे हटाया जाए और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने कहा कि ग्रीन बेल्ट में कब्जे और निर्माण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed