{"_id":"6ab97791d245167d710a28c2","slug":"seven-month-old-theft-case-solved-two-women-arrested-hisar-news-c-21-hsr1005-961042-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सात माह पुरानी चोरी की वारदात सुलझी, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सात माह पुरानी चोरी की वारदात सुलझी, दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
बास। थाना बास पुलिस ने करीब सात माह पुरानी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए भिवानी निवासी सुनीता और हिसार निवासी पिंकी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपने हिस्से में आए रुपयों में से बचे 500-500 रुपये बरामद करवाए। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को सिसाय कालीरावण निवासी कर्मबीर ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसने गांव भाटोल जाटान में ड्रेन पर पुल निर्माण का ठेका लिया हुआ है। निर्माण कार्य के लिए सेंट्रिंग की लोहे की प्लेटें और गार्डर गांव के स्कूल में रखे थे।
25 फरवरी को सामान की जांच करने पर 28 सेंट्रिंग प्लेटें और आठ लोहे के गाटर गार्डर मिले। शिकायत पर थाना बास में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
एक आरोपी को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार :
जांच के दौरान पुलिस ने करनाल जिले के पदाना निवासी संजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरी के सामान और उसे बेचने से संबंधित जानकारी जुटाई गई। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल तथा चोरी का सामान बेचने वाले स्थान की पहचान करवाई गई और कुछ बरामदगी भी की गई। संजय को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।