फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dairy shifting project file reaches the threshold of approval.

Hisar News: सेहत बिगाड़ रहा रसायनों का काला साया, एलर्जी का खतरा

Mon, 28 Sep 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 28 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dairy shifting project file reaches the threshold of approval.
हिसार। सफेद बालों को छिपाकर उम्र के निशान को ढकने और व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए हेयर कलर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि खूबसूरती की यह चमक बालों और सिर की त्वचा पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, रसायनयुक्त हेयर कलर का बार-बार इस्तेमाल एलर्जी, खुजली, जलन, लाल चकत्ते और सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। लगातार ब्लेक या अन्य कलर कराने से बालों की प्राकृतिक नमी और मजबूती भी प्रभावित होती है जिससे इनके रूखे, कमजोर, टूटने और झड़ने का खतरा बढ़ जाता है। नागरिक अस्पताल सहित शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 50 से अधिक लोग इस तरह की शिकायतें लेकर पहुंच रहे है।
विज्ञापन


हेयर कलर में मौजूद रसायन सिर की त्वचा के संपर्क में आते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में इनसे प्रतिक्रिया की आशंका अधिक रहती है। कई बार कलर लगाने के बाद तेज जलन शुरू हो जाती है और इसका असर चेहरे, कानों तथा आंखों के आसपास भी दिखाई दे सकता है। चेहरे पर सूजन और त्वचा में लालिमा की शिकायत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान :

-बेहतर गुणवत्ता और विश्वसनीय ब्रांड के हेयर कलर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। उत्पाद खरीदते समय उसके घटकों, उपयोग की विधि और सावधानियों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

- इस्तेमाल से पहले त्वचा पर थोड़ी मात्रा लगाकर संवेदनशीलता की जांच करनी चाहिए। इससे संभावित प्रतिक्रिया का पता लगाया जा सकता है।

-कलर लगाने के बाद जलन, खुजली, लालिमा या सूजन हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

- हेयर कलर के बीच पर्याप्त अंतर रखना और उत्पाद पर दिए निर्देशों का पालन करना जरूरी है। सिर की त्वचा में पहले से परेशानी हो तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के कलर कराने से बचना चाहिए।


:::::

एलर्जी या जलन होने के बावजूद दोबारा उसी हेयर कलर का इस्तेमाल करने से समस्या बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में कलर का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए। चेहरे या आंखों के आसपास सूजन जैसी अधिक प्रतिक्रिया होने पर विशेष सावधानी बरतें। बालों की सेहत के लिए कलर कराने के बीच पर्याप्त अंतर रखें। - डॉ. विनीत, हेयर स्पेशलिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed