फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress MLA from Badli, Kuldeep Vats, arrived in Hansi and lashed out fiercely at the BJP government.

हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे

Sun, 13 Sep 2026 01:33 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:33 PM IST
Congress MLA from Badli, Kuldeep Vats, arrived in Hansi and lashed out fiercely at the BJP government.
हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलना चाहिए और हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव करवाए जाने चाहिए। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, सफाई कर्मचारियों की मांगों और गुरुग्राम में मंदिर-गौशाला तोड़े जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। हांसी पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने दिल्ली में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस समर्थित पैनल के चारों उम्मीदवार मैदान में हैं और उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। वही हरियाणा में छात्र संघ चुनाव नहीं होने के सवाल पर कुलदीप वत्स ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। बीजेपी को हार का डर है। छात्र राजनीति से ही अच्छे नेता निकलते हैं, इसलिए हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। अभय चौटाला द्वारा खापों को लेकर दिए गए बयान पर कुलदीप वत्स ने कहा कि अभय चौटाला को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कब क्या बोल दे किसके बारे में यह पता नहीं है। उन्होंने चौधरी देवीलाल को महान किसान नेता बताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन नेताओं और वरिष्ठ लोगों के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। विधायक कुलदीप वत्स ने जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताए जाने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि कांग्रेस झूठ बोल रही है, तो सरकार सामने आकर बताए कि प्रदेश में अपराध, फिरौती और भ्रष्टाचार नहीं हो रहा।उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि आए दिन हत्या और धमकियों की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुग्राम में मंदिर और गौशाला तोड़े जाने के मामले पर भी कुलदीप वत्स ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में मंदिर और गौशाला को तोड़ा गया और मलबा हटाया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार खुद को सनातनी बताती है और दूसरी तरफ मंदिरों और गौशालाओं को तोड़े जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुलदीप वत्स ने कहा कि वह इस मामले में होने वाली महापंचायत का समर्थन करेंगे और अन्याय के खिलाफ लोगों के साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि लोगों से रिश्वत लेने के साथ-साथ उन्हें अपमानित भी किया जा रहा है। अवैध कॉलोनियों और अवैध कब्जों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा। वही सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुलदीप वत्स ने कहा कि सरकार पहले कर्मचारियों की मांगों को मानने से इनकार करती है और बाद में वही मांगें स्वीकार कर लेती है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के समय किए गए वादे पूरे क्यों नहीं किए जाते। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने हरियाणा पुलिस के जवानों को पंजाब के बराबर वेतन देने और अग्निवीरों को पक्का करने जैसे वादे किए गए थे। सरकार को बताना चाहिए कि ये वादे किसने किए थे और अब उन्हें पूरा क्यों नहीं किया जा रहा। कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति की आवाज उठाएगी जिसके साथ अन्याय होगा। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन ब्लॉक स्तर तक तैयार है और आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस मैदान में रहेगी। कुल मिलाकर हांसी पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपराध, भ्रष्टाचार, कर्मचारी आंदोलन, मंदिर विवाद और छात्र संघ चुनाव समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा और साफ संदेश दिया कि आने वाले समय में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से किया शृंगार; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

13 Sep 2026

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026
विज्ञापन

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026
विज्ञापन

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026

VIDEO: अपार्टमेंट में बुलाकर की छेड़खानी, भेजा गया जेल

12 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: टावर में चढ़े युवक को मेडिकल के बाद पुलिस ने भेजा घर

12 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल, कैंटर चालक पर प्राथमिकी

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित पुरी आनंद विलास सोसाइटी में टावर 4 की दूसरी मंजिल में लगी आग

12 Sep 2026

फरीदाबाद में हुए स्वाइन फ्लू के 18 और डेंगू के कुल 13 मामले

12 Sep 2026

फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एक्स-रे वैन से होगी टीबी की जांच

12 Sep 2026

जानिए किसने डिजाइन किया ब्रिक्स सम्मेलन का लोगो

12 Sep 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 11 में उद्योगों की जरूरतों पर आयोजित कार्यक्रम

12 Sep 2026

जेएनयू में छात्रों को कोर्स जोड़ने का फिर से मौका

12 Sep 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- विवाद करने वालों के बारे में तय करेगा संगठन

12 Sep 2026

हाथरस राष्ट्रीय लोक अदालत में 79510 वादों का निस्तारण

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed