Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Uproar at the additional grain market over paddy loading; trucks stopped, leading to traffic congestion.
{"_id":"6ae354d60bde2436830b3539","slug":"video-uproar-at-the-additional-grain-market-over-paddy-loading-trucks-stopped-leading-to-traffic-congestion-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"एडिशनल अनाज मंडी में धान लदान को लेकर हंगामा, ट्रक रोके, जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडिशनल अनाज मंडी में धान लदान को लेकर हंगामा, ट्रक रोके, जाम की स्थिति
टोहाना। टोहाना की एडिशनल अनाज मंडी में धान की लदान को लेकर वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। ट्रकों में कट्टे कम ज्यादा होने के शक में मार्केट कमेटी ने ट्रकों को गेट पर रोक दिया, जिससे मंडी में जाम की स्थिति बन गई और लिफ्टिंग बाधित हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में आढ़ती, राइस मिलर, मजदूर, किसान और ट्रांसपोर्टर एकत्रित हो गए।
मिलर हन्नी बंसल ने लगाया परेशान करने का आरोप
मिलर हन्नी बंसल ने कहा कि मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग जब से काम शुरू हुआ है, तब से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि कट्टे कम होने की बात कहकर ट्रक रोक दिए गए। मिलरों का कहना है कि ट्रकों की गिनती कर ली जाए, अगर कट्टे कम हुए तो हम जिम्मेवार हैं, पूरे हुए तो कार्रवाई सचिव पर हो। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी मचा रखी है, सही काम को भी सही नहीं होने दिया जा रहा। अकेले सचिव ने सभी को परेशान कर रखा है। सरकार से मांग है कि ऐसे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाया जाए।
वेयरहाउस मैनेजर बोले- गेट पर गिनती संभव नहीं
वेयरहाउस मैनेजर संजय हुड्डा ने कहा कि सबसे पहले गेट पास कटता है, ऑनलाइन वेरिफाई होता है, उसके बाद ट्रांसपोर्टर वजन डालता है, फिर मार्केट कमेटी वेरिफाई करती है। लोडेड ट्रक में कट्टों की गिनती काउंटेबल पोजीशन में नहीं होती। हर बार ऑब्जेक्शन करना सही नहीं है, इससे लिफ्टिंग और सारा काम बाधित हो रहा है, ऊपर से मौसम खराब है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के पास स्टाफ व लोडिंग प्वाइंट पर जाकर गिनती कर सकते हैं, गेट पर रोकना ठीक नहीं।
सचिव संदीप गर्ग बोले- आरोप निराधार
मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह रूटीन चेकिंग है। आउटगोइंग गाड़ियों में कई बार बैग कम-ज्यादा होते हैं, कुछ गाड़ियां रिजेक्ट भी हुई हैं। ये लोग प्रेशर बनाना चाहते हैं। एजेंसी को कई बार पत्र लिखकर कहा है कि गेट पास की पर्ची ट्रक ड्राइवर को दी जाए, ताकि विवाद न हो। जानबूझकर इश्यू क्रिएट किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।