{"_id":"68fc86394efda4507706f84b","slug":"video-sewa-bharti-organised-a-free-medical-camp-in-tohana-fatehabad-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सेवा भारती द्वारा निशुल्क जांच शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सेवा भारती द्वारा निशुल्क जांच शिविर आयोजित
हरियाणा सेवा भारती शाखा के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर स्थित स्वामी दयानंद चिकित्सा केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 63 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टेस्ट के बाद निशुल्क दवाइयां भी दी गई। यह चिकित्सा शिविर जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया। इस शिविर में टोहाना रतन डॉ शिव सचदेवा ने अपनी सेवाएं अर्पित की और कहा कि आजकल मौसम परिवर्तन के कारण कई प्रकार का बुखार फैला हुआ है।
जब कोई वायरस जैसे चिकनगुनिया, डेंगू, इन्फ्लुएंजा या अन्य वायरस संक्रामक होता है तो शरीर उससे लड़ने के लिए प्रति रक्षा स्वरूप प्रतिक्रिया शुरू कर देता है। कभी-कभी यह शरीर के जोड़ों का निशाना बना लेता है जिससे जोड़ों में सूजन आकर दर्द होने लगता है।
बीमारी के कारण शरीर में कमजोरी आना और पानी की कमी होने से भी दर्द और बेचैनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी शरीर में थोड़ी सी हरारत लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
अपने आप दवाई नहीं लेनी चाहिए। आजकल मौसम परिवर्तन के कारण कई प्रकार के बुखार फैले हैं जिसमे वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया विशेष रूप से फैले हैं। सेवा भारती अध्यक्ष सत प्रकाश शर्मा ने कहा कि अपने या अपने परिजन के जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं प्रियजनों की स्मृति में चिकित्सा शिविर लगवाना पुण्य तथा पावन कार्य है। जो भी इस कार्य में आहूति देते हैं, वे साधुवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर सेवा भारती सचिव कृष्ण गिल, जिला प्रचार प्रमुख सुभाष जैन, बाबू राम, वाई पी गर्ग, सुरेश सेठी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी अशोक भाटिया के अतिरिक्त संजय जैन और राहुल ने भी अपनी सेवाएं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।