{"_id":"6aab6bca123e325f830a5c3e","slug":"video-roof-collapses-after-lightning-strike-in-fatehabad-woman-dies-after-being-trapped-under-debris-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत
जिले के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में सो रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई।
हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया और अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां मृत घोषित कर दिया
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।