{"_id":"6aab6c6f3db981f04e00231d","slug":"roof-collapses-after-lightning-strike-in-fatehabad-woman-dies-after-being-buried-under-debris-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी: मलबे में दबने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी: मलबे में दबने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 17 Sep 2026 09:58 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:58 AM IST
सार
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया और अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में सो रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ।
विज्ञापन
तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया और अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन