{"_id":"6aab799df6f207eae702fcec","slug":"video-rashtriya-mitra-sangathan-starts-blood-donation-camp-on-pm-modis-birthday-in-tohana-fatehabad-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में राष्ट्रवादी मित्र संगठन द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में राष्ट्रवादी मित्र संगठन द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर शुरू
विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी मित्रगण, टोहाना की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर टोहाना के जगदम्बे ब्लड बैंक में लगाया जा रहा है। राष्ट्रवादी मित्रगण के सदस्य कुश भार्गव और देवेंद्र बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके। रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है।
कुश भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा दी है। उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने नगर के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।