Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Municipal Council takes action against stray animals roaming the streets at night in Tohana; animals captured and sent to a *gaushala* (cow shelter).
{"_id":"6ae81c87f50f92704907afff","slug":"video-municipal-council-takes-action-against-stray-animals-roaming-the-streets-at-night-in-tohana-animals-captured-and-sent-to-a-gaushala-cow-shelter-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में रात में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, पकड़कर गौशाला भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में रात में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नगर परिषद की कार्रवाई, पकड़कर गौशाला भेजे
नगर परिषद टोहाना द्वारा शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। देर रात नगर परिषद की टीम ने शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की।
नगर परिषद कर्मचारी रवि के अनुसार रात्रि के समय आवारा पशुओं को पकड़कर शिव नंदी गौशाला में पहुंचाया जा रहा है। अंधेरे में मुख्य सड़क पर कई आवारा पशु घूम रहे थे, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है।
कर्मचारियों ने पशुओं को घेरकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड किया। इस दौरान कुछ पशु इधर-उधर भागते भी नजर आए। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहरवासियों द्वारा लगातार आवारा पशुओं की शिकायत मिल रही थी। सड़कों पर पशुओं के बैठे रहने से समस्या हो रही थीं।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं आवारा पशु घूमते दिखें तो नगर परिषद को सूचना दें और शिव नंदी गौशाला में पशुओं को पहुंचाने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।