Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Municipal Council sanitation workers' leader in Fatehabad stated that if the administration uses force, the workers are prepared for that as well.
{"_id":"6a8a9ffaffca3ca1d5007f42","slug":"video-municipal-council-sanitation-workers-leader-in-fatehabad-stated-that-if-the-administration-uses-force-the-workers-are-prepared-for-that-as-well-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नगर परिषद सफाई कर्मचारी नेता बोले- अगर प्रशासन करता है बल का प्रयोग, उसके लिए भी तैयार है कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नगर परिषद सफाई कर्मचारी नेता बोले- अगर प्रशासन करता है बल का प्रयोग, उसके लिए भी तैयार है कर्मचारी
नगर परिषद कार्यालय में आज नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों की मीटिंग हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि अगर प्रशासन बल का प्रयोग करके कचरे का उत्थान करता है तो कर्मचारी भी पीछे नहीं हटेंगे।
इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान रमेश तुषामड ने प्रेस वार्ता की और कहा कि सरकार के द्वारा हरियाणा के कई जिलों में पुलिस बल का प्रयोग करके कचरे का उठान किया गया है लेकिन कर्मचारियों से दबाने वाला नहीं है कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि कल हुई मीटिंग में उनके विभाग के मंत्री ही नहीं पहुंचे और केवल आश्वासन से कर्मचारी हड़ताल खत्म नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि कर्मचारियों की कई मांगे मान ली गई है। लेकिन यह है प्रचार पेपर याद है एक भी मांग को लेकर सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अपनी मनमर्जी करता है, तो कर्मचारी भी पीछे नहीं हटेंगे कर्मचारियों के साथ उनके परिवार भी संघर्ष में उनके साथ है।
उन्होने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते में 22 मांगों में से 17 मांगों को सरकार द्वारा स्वीकार किया जा चुका था। इन मांगों के क्रियान्वयन के लिए पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन सरकार द्वारा आज तक उन पर आवश्यक आदेश जारी नहीं किए गए। अब उन्हीं मांगों को दोबारा “सैद्धांतिक सहमति” बताकर कर्मचारियों एवं प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।