Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Mega PTM held in government primary schools of Fatehabad; parents learned about their children's academic progress.
{"_id":"6b01651479b7b992d00ff866","slug":"video-mega-ptm-held-in-government-primary-schools-of-fatehabad-parents-learned-about-their-childrens-academic-progress-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में हुई मेगा पीटीएम, अभिभावकों ने जानी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में हुई मेगा पीटीएम, अभिभावकों ने जानी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति
जिले के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की। बैठक में बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के आवधिक मूल्यांकन के परिणाम और विषयवार दक्षताओं की जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि बच्चे पढ़ाई में किस स्तर पर हैं और किन विषयों में उन्हें अतिरिक्त सहयोग की जरूरत है। बच्चों की कमजोर दक्षताओं में सुधार के लिए उपचारात्मक शिक्षण पर भी चर्चा की गई।
बैठक में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल, विद्यालय सहयोग कार्यक्रम और विशेष शिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभिभावकों को निपुण हरियाणा अभिभावक ऐप डाउनलोड करने और खेल-खेल में सीखने वाले मॉड्यूल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को घर पर प्रतिदिन 20 से 30 मिनट पढ़ाई और अभ्यास करवाने की सलाह दी गई।
विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों और अभिभावकों के सहयोग से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति सुधारने की आगामी रणनीति भी तैयार की गई। इसमें नियमित उपस्थिति, घर पर अभ्यास और अभिभावकों की निरंतर भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आयोजन की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय मुखियाओं, शिक्षकों, समिति सदस्यों और अभिभावकों की सराहना की। जिला बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल समन्वयक दिलबाग सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि प्रत्येक बच्चे के सीखने के स्तर में सुधार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।