{"_id":"6a90411ddd8a9273e902a2e3","slug":"video-iffco-provided-information-to-farmers-in-fatehabad-regarding-pesticide-spraying-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में इफको ने किसानों को कीटनाशक छिड़काव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में इफको ने किसानों को कीटनाशक छिड़काव की दी जानकारी
फतेहाबाद। इफको की ओर से गांव भोड़िया खेड़ा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान किसानों को फसलों में कीट एवं रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं के उचित प्रयोग और छिड़काव की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इफको के क्षेत्र प्रबंधक प्रवीन कुमार व क्षेत्रीय अधिकारी संदीप श्योराण ने किसानों को बताया कि फसल में किसी भी कीटनाशक का प्रयोग विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। दवा की निर्धारित मात्रा, पानी की मात्रा और छिड़काव के सही समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों को अनावश्यक रूप से कीटनाशकों का इस्तेमाल न करने तथा छिड़काव के दौरान सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान कृषि विभाग से विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। गोष्ठी में किसानों ने फसलों में आने वाले विभिन्न कीटों और रोगों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने किसानों के सवालों के जवाब देते हुए फसल की स्थिति के अनुसार उचित उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा कीटनाशकों के संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान किसानों ने दी गई जानकारी को खेती के लिए उपयोगी बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।