Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Heroin supply from Punjab to Haryana in Tohana; two smugglers arrested with 269 grams of heroin.
{"_id":"6aac04e9918d82b42e088f48","slug":"video-heroin-supply-from-punjab-to-haryana-in-tohana-two-smugglers-arrested-with-269-grams-of-heroin-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में पंजाब से हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई, 269 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में पंजाब से हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई, 269 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
टोहाना। सीआईए पुलिस ने 269 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आ रहे थे।
डीएसपी टोहाना जय भगवान ने वीरवार को बताया कि सीआईए की टीम गांव जमालपुर शेखां से रतिया रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अकांवाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद कुलां की तरफ से एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार आती दिखाई दी, पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सिलेविंड निवासी गुरमेल सिंह और सुखा सिंह के रूप में बताई। दोनों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर पॉलीथिन में हेरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर यह 269 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप से की है। मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।