{"_id":"6aac0520b790e8bbaf0cf64e","slug":"video-fatehabad-seva-sankalp-abhiyan-launched-on-pms-birthday-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पीएम के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पीएम के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का किया आगाज
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर फतेहाबाद के राजकीय विश्वविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नाम दीप प्रज्वलित उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक दूड़ाराम, जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा, जिला प्रशासन के अधिकारी व आम नागरिक मौजूद रहे।
वहीं टोहाना में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ टोहाना उपमंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज हुआ। नए बस अड्डा परिसर में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। दीये की रोशनी के साथ ही सेवा और जनभागीदारी के इस संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आगामी एक माह तक चलने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की भी शुरुआत हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि सेवा केवल कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ी रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का माध्यम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।