Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Elections for the Traders' Association are underway in Fatehabad; results will be declared by 5 PM.
{"_id":"6aa658bf6766568a900cdd5a","slug":"video-elections-for-the-traders-association-are-underway-in-fatehabad-results-will-be-declared-by-5-pm-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में व्यापार मंडल के चुनाव जारी, शाम 5 बजे तक होंगे नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में व्यापार मंडल के चुनाव जारी, शाम 5 बजे तक होंगे नतीजे घोषित
अनाज मंडी व्यापार मंडल के चार पदों के लिए रविवार को मतदान प्रक्रिया जारी रही। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दीप होटल में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो निर्धारित समय तक जारी रहेगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम को मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव में उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुल 283 व्यापारी मतदान के पात्र हैं। चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि मतदान को लेकर व्यापारियों में अपेक्षा से अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है और अब तक काफी संख्या में वोट पोल हो चुके हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचे। चुनाव परिणाम को लेकर व्यापारियों में उत्सुकता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।