{"_id":"6acf4e02607382d2160b337e","slug":"video-chairman-of-the-haryana-scheduled-castes-commission-inspected-the-seva-setu-camp-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने किया सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने किया सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण
हरियाणा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रतिया के सामुदायिक केंद्र में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविन्द्र सिंह बलियाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में 120 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिला, जबकि 5 महिलाओं की मौके पर ही पेंशन बनाई गई।
डॉ.रविन्द्र सिंह बलियाला ने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जरूरी है कि पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए और आवेदन प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।