Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bharat Vikas Parishad organized a collective mehendi camp in Tohana, Fatehabad, providing a clean and pleasant environment for women.
{"_id":"6ae1a750c09b75864e06efa4","slug":"video-bharat-vikas-parishad-organized-a-collective-mehendi-camp-in-tohana-fatehabad-providing-a-clean-and-pleasant-environment-for-women-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने लगाया सामूहिक मेहंदी शिविर, महिलाओं को मिला साफ-सुथरा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने लगाया सामूहिक मेहंदी शिविर, महिलाओं को मिला साफ-सुथरा माहौल
भारत विकास परिषद शाखा टोहाना की ओर से बुधवार को सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक पैलेस में लगे इस कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर मेहंदी लगवाई।
परिषद के सदस्य कुश भार्गव ने बताया कि यह कार्यक्रम गत वर्ष भी आयोजित किया गया था। इसका दोहरा उद्देश्य है। पहला, शहर की महिलाओं को बाजार की भीड़-भाड़ से हटकर एक सुरक्षित, साफ और घर जैसा माहौल देना, जहां वे आराम से बैठकर अपने परिवार व सहेलियों के साथ मेहंदी लगवा सकें। पहले बाजार में महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ता था, अब एक छत के नीचे आयोजन से वह परेशानी दूर हुई है।
दूसरा उद्देश्य आत्मनिर्भरता है। इस कार्यक्रम से होने वाली पूरी आय उन बच्चियों को दी जा रही है जो मेहंदी लगा रही हैं। इससे उन्हें अपनी कला के माध्यम से रोजगार मिल रहा है और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे दीयों की स्टॉल भी लगाई गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।