{"_id":"689c599acd6b945512029bd8","slug":"video-55-patients-took-advantage-of-the-free-checkup-camp-in-tohana-fatehabad-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में निशुल्क जांच कैम्प का 55 मरीजों ने लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में निशुल्क जांच कैम्प का 55 मरीजों ने लिया लाभ
शहर के रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में निःशुल्क जांच कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें निशुल्क दवाई भी वितरित की गई। कैंप में सेवा भारती के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शिव सचदेवा और हिसार से स्पेयरोमीटर के चिकित्सकों ने पहुंचकर जांच की। इस दौरान स्पेयरोमीटर टीम ने जांच के बाद मरीजों के मोबाइल में एप भी डाउनलोड की ताकि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके।
इस कैंप में 55 मरीजों की जांच के बाद दवाई फ्री दी गई। सेवा भारती सचिव कृष्ण गिल ने कहा कि संस्था द्वारा हर महीने निशुल्क जांच कैम्प लगाया जाता है जिसमें दवाई भी दी जाती है। कृष्ण ने कहा कि आमजन को इस कैंप का लाभ जरूर लेना चाहिए।
डॉ शिव सचदेवा ने बताया कि सिप्ला कंपनी के सहयोग से यह जांच कैम्प लगाया गया था जिसमें जांच के बाद दवाई फ्री दी गई है। उन्होंने बताया रोजाना जितने भी मरीजों की जांच की जाती है उनमें 70 फीसदी मरीजों को दवा निःशुल्क दी जाती है, वही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संस्था हर समय तैयार रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।