Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The closure of the crushers has cost 25,000 people their jobs, facing a livelihood crisis, the workers have begun to migrate

Charkhi Dadri News: क्रशर बंद होते ही 25 हजार लोगों का रोजगार छिना, रोजी-रोटी के संकट में मजदूरों का पलायन शुरू

Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The closure of the crushers has cost 25,000 people their jobs, facing a livelihood crisis, the workers have begun to migrate
कलियाणा क्रशर जोन में बंद पड़े क्रशर
चरखी दादरी। जिले में क्रशर जोन बंद होते ही हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। पत्थर की पिसाई और निर्माण सामग्री तैयार करने का काम भले ही बंद हुआ है लेकिन इसका असर केवल क्रशर उद्योग तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन

इससे जुड़े ट्रांसपोर्ट, ढाबे, टायर पंचर की दुकानें और दूसरे छोटे कारोबार भी ठप पड़ गए हैं। अनुमान है कि क्रशर बंद होने से करीब 25 हजार लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इनमें लगभग 15 हजार मजदूर सीधे तौर पर क्रशर जोन में काम करते हैं। 6 नवंबर से क्रशर बंद होने और बिजली आपूर्ति काटे जाने के बाद मजदूरों के सामने परिवार का खर्च चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है। काम न मिलने के कारण मजदूर अब अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।
विज्ञापन


श्रमिकों का छिना रोजगार
दादरी जिले में कृषि के बाद क्रशर जोन ही ऐसा क्षेत्र है जो बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाता है। जिले में करीब 10 क्रशर जोन हैं और इनमें 270 से अधिक क्रशर संचालित होते हैं। इन क्रशरों पर हजारों मजदूर अलग-अलग कामों में लगे रहते हैं। कोई मशीनों पर काम करता है तो कोई पत्थर की छंटाई, लोडिंग और अन्य कार्यों से जुड़ा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में चालक और ट्रांसपोर्टर भी इसी उद्योग के सहारे अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे में क्रशर बंद होने का असर एक साथ कई रोजगार क्षेत्रों पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कारोबारियों के चूल्हे ठंडे
क्रशर जोन में केवल मजदूर ही काम नहीं करते बल्कि इनके आसपास रोजगार का पूरा तंत्र विकसित है। क्रशर से पत्थर और तैयार सामग्री की ढुलाई करने वाले ट्रक चालकों का काम बंद हो गया है। ट्रांसपोर्टरों के वाहन खड़े हैं और उनके सामने भी आमदनी का संकट है।
क्रशर जोन में आने वाले मजदूरों और चालकों के भरोसे चलने वाले ढाबों पर भी ग्राहकों की संख्या घट गई है। टायर पंचर लगाने वाले, वाहन मरम्मत करने वाले और अन्य छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ा है।

हर साल बिगड़ता है रोजगार का गणित
क्रशर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए करीब डेढ़ महीने तक काम बंद रहना हर साल बड़ी परेशानी बनता है। इस दौरान मजदूरों को रोजगार नहीं मिलता और उन्हें दूसरे स्थानों पर काम तलाशना पड़ता है। दीपावली के आस पास जब दिल्ली व एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता है तो दादरी के क्रशर जोन भी बंद कर दिए जाते है। ये करीब डेढ़ महीने तक बंद रहते हैं, कई मजदूर अपने गृह राज्यों और गांवों की ओर लौट जाते हैं।

काम न मिलने पर लौट रहे श्रमिक
क्रशर संचालकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मजदूरों को रोककर रखने की है। काम बंद होने के दौरान मजदूर कितने दिन बिना कमाई के इंतजार करेंगे? परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्हें दूसरे शहरों और राज्यों में काम तलाशना पड़ता है। एक बार मजदूर दूसरी जगह चले गए तो क्रशर दोबारा शुरू होने पर उन्हें वापस बुलाना आसान नहीं होता। कई बार पुराने मजदूर नहीं लौटते और संचालकों को नए श्रमिक तलाशने पड़ते हैं। इससे उद्योग को दोबारा पटरी पर लाने में भी परेशानी आती है।

क्रशर से जुड़े हजारों परिवार
जिले के करीब 10 क्रशर जोन में 270 से अधिक क्रशर का संचालन होता है। यह उद्योग केवल पत्थर को निर्माण सामग्री में बदलने तक सीमित नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का आधार भी है। कृषि के बाद बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने वाले इस क्षेत्र में बंदी का असर जिले की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। करीब 25 हजार लोगों के रोजगार प्रभावित होने के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि काम बंद रहने की अवधि में इन परिवारों की रोजी-रोटी का इंतजाम कैसे होगा।


वर्सन:
क्रशर बंद होने के कारण यहां पर काम कर रहे मजदूरों अन्य दुकानदारों के रोजगार खत्म हो गया है। जबकि दिल्ली से दूर होने के कारण यहां की धूल वायु को प्रदूषित नहीं करती है। क्रशर के कण मोटे होते है जो दूर तक नहीं जा पाते। ऐसे में यहां के लोगों को बेराेजगार करना सरासर गलत है। - नवीन सांगवान, प्रधान, जिला स्टाेन क्रशर वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed